अंशिका मलिक ने सोलो नृत्य में मनवाया प्रतिभा का लोहा

अंशिका मलिक ने सोलो नृत्य में मनवाया प्रतिभा का लोहा
रेणुका पंवार से रुबरु होकर नृत्य व गायन की ली प्रेरणा

रुड़की। कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। जी हां एक छात्रा ने यही सच कर दिखाया है। शास्त्री नगर रुड़की निवासी बीबीए की छात्रा अंशिका मलिक ने सोलो नृत्य में पारंगत हासिल की है। शुक्रवार को मदरहुड यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने अपने नृत्य से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। उनकी प्रतिभा की दर्शकों ने जमकर सराहना की है। कॉलेज कार्यकम के बाद अंशिका मलिक ने मदरहुड यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में पहुंची हरियाणवी प्रसिद्ध गायिका रेणुका पंवार से रुबरु होकर नृत्य व गायन की प्रेरणा ली है। छात्रा रेणुका पंवार को गायन में अपनी आदर्श मानती है। वह पिछले कई महीनों से उनको मिलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई आड़े आ रहीं थी। शुक्रवार की शाम को आदर्श रोल मॉडल से मुलाकात हुई तो उसका हौंसला अब आसमान छूने लगा। अंशिका मलिक पढ़ाई के साथ साथ गायन व नृत्य में भी बहुत आगे निकल गई है। उनकी सुरीली आवाज कुदरत की देन है। वहीं उनको नृत्य का भी बहुत शौक है। अपनी प्रतिभा से सोलो नृत्य में वह दर्शकों को तालियां बजवाने पर मजबूर कर देती है। नृत्य दौरान उनके चेहरे के हाव भाव दर्शकों को बहुत ही भा रहे है। अंशिका ने बताया कि वह भी अपनी मेहनत व हिम्मत से एक दिन रेणुका पंवार की तरह ही चमकना चाहती है। पढ़ाई के बाद वह अपनी किस्मत नृत्य व गायन में जरूर आजमाएगी।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें