भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओ को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन उप जिलाधिकारी देवबन्द को समस्याओ का निस्तारण ना होने पर शुरू किया जायेगा धरना प्रदर्शन।
बुधवार 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे किसानो की समस्याओ को लेकर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी देवबन्द को सौंपा जाएगा।
किसी भी किसान का बकाया पर क्नेकशन ना काटा जाये क्योंकि अभी तक किसान के पास कोई फसल नहीं है जिसे बेच कर वह बिल दे सके बरसात के कारण धान की फसल बर्बाद हो चुकी है।
स्मार्ट मीटर बिना सहमति के ना लगाये जाये।
किसान पर अगर अधिक बकाया है तो उसे कम से कम 2 महीने का समय नोटिस के माध्यम से दे ताकि वह बिल जमा करने के लिए इंतजाम कर सके।
बजाज मिल को यह भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की अंतिम चेतावनी उप जिलाधिकारी के माध्यम से होगी या तो किसानों का गन्ना बकाया भुगतान दिपावली से पहले पहले करे अन्यथा दिपावली के बाद से लोकशक्ति संगठन के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा बजाज मिल पर और जब तक किसानो का गन्ने का भुगतान नहीं होगा मिल की डिस्टलरी पूरी तरह बंद रखी जाएगी जिसकी जिम्मेदारी शाशन प्रसासन की होगी।
गन्ने का भाव कम से कम 500 रूपए कुन्तल होना चाहिए तथा किसानों की सभी फसलो पर MSP लागू हो।
50 वर्ष से ऊपर के सभी किसानो का आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाये।













