भाकियू लोक शक्ति का बढा कुनबा दर्जनों पदाधिकारी हुए शामिल

*भाकियू लोक शक्ति का बढा कुनबा दर्जनों पदाधिकारी हुए शामिल अन्य संगठन छोड लोक शक्ति मे दिखाया अपना विश्वास।*

*आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक बैठक युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सुनील सैनी व्यापार सभा के यहां पर की गई।*

*जिसमे सभी पदाधिकारियों को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई और निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बहार किया गया।*

 

*गौरव त्यागी ग्राम सिडकी की भैंस चोरी हुए 2 महीने के लगभग हो गया लेकिन अभी तक भी नागल पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं होगा तो नागल‌ थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा।*

*देवबन्द बाला‌ सुन्दरी मंदिर के पास मलिक कालोनी बहुपुर नगली रोड पर सभी कालोनी निवासी पानी की निकासी की समस्या को लेकर काफी परेशान हैं जिसके सम्बन्ध में देवबंद एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया है अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं होगा तो सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर देवबंद एसडीएम के यहा धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा।*

*बजाज मिल ने अभी तक किसानो का गन्ना भुगतान अभी तक नही किया गया है दिवाली आने वाली है गरीब किसान परेशान हैं कल‌ मिल प्रबंधक से बात की जायेगी अगर दिपावली तक किसानो का गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो इस बार दिपावली मिल की डिस्टलरी पर ताला लगाकर मिल पर ही मनायी जायेगी।*

*जिसमे सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।*

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें