सहारनपुर
आगामी 19 सितंबर को भाकियू तोमर की लखनऊ में होने वाली महापंचायत को लेकर तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
महापंचायत को लेकर गांव सधारणसिर में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा के आवास पर हुई मीटिंग
लखनऊ महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई
भारतीय किसान यूनियन तोमर की आगामी 19 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओ ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को गांव सधारणसिर में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा के आवास पर मीटिंग आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नीरज राणा ने कहा कि 19 सितंबर को किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनऊ में संगठन की महापंचायत होने जा रही है इसलिए आप सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपनी पूरी तैयारी कर लें और महापंचायत में ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में पहुंचे। मीटिंग में मोनू लंबरदार अश्वनी शर्मा शेखर राणा टीटू राणा परविंदर राणा अमित कुलदीप राणा मौजूद रहे।













