खेड़ामुगल में ट्यूबवेल के कोठे तोड़कर भीषण चोरी, किसानों में भारी रोष

खेड़ामुगल में ट्यूबवेल के कोठे तोड़कर भीषण चोरी, किसानों में भारी रोष

 

रिपोर्टर – ज्योत्स्ना भारद्वाज

 

खेड़ामुगल/देवबंद

 

क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ग्राम खेड़ामुगल का है, जहाँ चोरों ने खेतों में बने ट्यूबवेल के कोठों (कमरों) को निशाना बनाकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित किसान पहल सिंह (निवासी खेड़ामुगल) ने बताया कि चोरों ने उनके खेत स्थित ट्यूबवेल के कोठे को तोड़कर उसमें रखा सारा सामान, स्टार्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, यह चोरी केवल उनके यहाँ तक सीमित नहीं है, बल्कि पास के गाँव मकन्दपुर गुर्जर में भी लगभग 10 से 15 ट्यूबवेलों को निशाना बनाया गया है। वहीं उनके साथी कुलदीप सिंह के ट्यूबवेल का भी ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जाँच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों ने खेड़ामुगल चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुँचकर सभी प्रभावित ट्यूबवेलों का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

 

लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं से क्षेत्र के किसानों में गहरी चिंता और रोष व्याप्त है। किसानों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की माँग की है।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें