सलेमपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय गिरी जर्जर छत, युवती की मौत

सलेमपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय गिरी जर्जर छत, युवती की मौत

रिपोर्ट- ज्योत्सना भारद्वाज

सहारनपुर: सलेमपुर गाँव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहाँ मकान की जर्जर छत गिरने से एक दिव्यांग युवती की मौत हो गई।

मृतका की पहचान ओमवीर की 23 वर्षीय पुत्री ज्योति के रूप में हुई है। ज्योति दोनों पैरों से दिव्यांग थी और घर के कार्यों में परिवार का सहयोग करती थी। रविवार रात वह घर के बरामदे में सोई हुई थी। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे अचानक मकान की छत का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर ज्योति के ऊपर आ गिरा।

हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग आनन-फानन में एकत्रित हुए और घायल ज्योति को तुरंत नागल अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पुष्पांकर देव, राजस्व टीम और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर दिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें