नागल में चोरों का खुला तांडव शराब की दुकान में फिर से सेंधमारी

नागल में चोरों का खुला तांडव शराब की दुकान में फिर से सेंधमारी

रिपोर्ट – ज्योत्स्ना भारद्वाज

नागल: थाना नागल क्षेत्र के अंतर्गत लाखनोर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। रविवार रात अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, खजूरवाला निवासी सोमपाल राणा लाखनोर स्थित एक अंग्रेजी शराब व बीयर की कंपोजिट दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह दुकान को सुरक्षित बंद कर अपने घर गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान पर पहुँचे, तो दुकान के पीछे की दीवार में एक बड़ा नकब देखकर उनके होश उड़ गए।

 

47 हजार की शराब पर किया हाथ साफ दुकान के अंदर का नज़ारा देख साफ़ पता चल रहा था कि चोरों ने तसल्ली से घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, शातिर चोर दुकान से 47 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलें और बीयर की कई पेटियां चोरी कर ले गए।

पहले भी हो चुकी है चोरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। करीब आठ माह पूर्व भी इसी दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया था, उस दौरान चोरों ने 60 हजार रुपये से अधिक की शराब और बीयर पार कर दी थी। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मौका-मुआयना किया। सेल्समैन सोमपाल राणा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें