भाकियू (लोकशक्ति) ने विद्युत समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता को समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन

भाकियू (लोकशक्ति) ने विद्युत समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता को समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन

 

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के बैनर तले आज क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने देवबंद स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में शिवम त्यागी और एडवोकेट शिव कुमार ने अधिशासी अभियंता (XEN) को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में व्याप्त अनियमित विद्युत आपूर्ति और मनमाने बिजली बिलों के विरुद्ध कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

 

 

भाकियू लोकशक्ति ने ज्ञापन के माध्यम से विभाग के समक्ष मुख्य रूप से चार बिंदु रखे:

 

गलत समय पर शटडाउन: ताशीपुर फीडर पर बिजली आपूर्ति के समय ही अनावश्यक शटडाउन लिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। मांग की गई कि शटडाउन केवल निर्धारित रोस्टिंग समय पर ही लिया जाए।

 

अत्यधिक बिजली बिल: बिना किसी अतिरिक्त लोड के उपभोक्ताओं के मासिक बिल ₹1600 से ₹1800 तक आ रहे हैं। संगठन ने इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

स्मार्ट मीटर का विरोध: किसानों की स्पष्ट मांग है कि उनकी मर्जी के बिना क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।

 

सिंचाई हेतु बाधित आपूर्ति: गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्यूबवेल के लिए नियमित और पर्याप्त बिजली की मांग की गई है, ताकि फसलें प्रभावित न हों।

 

लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभाग किसानों का उत्पीड़न बंद करे। यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ, तो भाकियू लोकशक्ति बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से युवा प्रदेश महासचिव शिवम त्यागी, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट शिव कुमार, बोबी त्यागी जी, मोनू कुमार, जावेद चौधरी, नासीर , शहजाद अली, आबिद अली,मुर्तजा त्यागी,अनीस मलिक,इलयास ,शमीम,इरफान प्रधान, जावेद अली , अर्जुन त्यागी, सोनू, शाहिद ,विवेक मौर्या, श्याम कुमार, मुशर्रफ,इकराम,गुलशेर त्यागी , कन्हैया शर्मा सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें