जेबी टीवी 24 न्यूज। लक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने संगठन का विस्तार करते हुए अनुज सैनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अनुज सैनी के कार्य और मेहनत को देखते हुए लक्सर टीम ने उन्हें आगामी 6 महीने के लिए कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर नियुक्त किया है। तहसील अध्यक्ष चौधरी सुनील कुमार ने मनोनयन पत्र जारी कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वे चौधरी टिकैत जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूती देंगे।













