अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष नारी तू जगजननी हैं, प्रेम की मूर्ति ओर साहस की पहचान हैं- मंजूबालियान*
नारी शक्ति का स्वरूप है,
नारी ममता की मूर्ति है,
नारी त्याग, धैर्य और साहस की पहचान है।
जिस घर और समाज में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां हमेशा सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
आज महिला दिवस के इस पावन अवसर पर भव्य समारोह पर समाजिक सेवा में अग्रणी महिलाओं को मार्च 2026 को दिल्ली के नजफगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर नारी रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया l यह सम्मान The Always Care Foundation हरिद्वार की अध्यक्ष एवं भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन की प्रदेश अध्यक्ष, योग गुरु मंजू बालियांन जिला हरिद्वार के अतिरिक्त संगठन की जिला सचिव सुषमा शर्मा सह सचिव कविता जैन उपाध्यक्ष बिनु एवं निधि श्रीवास्तव , सबसे तेज प्रधान टाइम्स हरिद्वार पूजा अरोरा रिपोर्टर , चंद्रकांता उदय उत्तराखंड न्यूज़ से रिपोर्टर रश्मि चमोली LIC एजेंट को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यह सम्मान प्रदान किया गयाl उत्तराखंड से महिलाएं दिल्ली के भव्य समारोह में भारतीय वेशभूषा में सम्मान प्राप्त करने पहुंची थी, जो एक रंग मैं अत्यंत मनमोहक नज़र आरही थी.गणमान्य सदस्य द्वारा भी उनकी वेशभूषा को लेकर अत्यधिक प्रशंसा की गई एक रंग के पीले वस्त्रो मैं जैसे धरती पर खुशी, ज्ञान,सकारात्मक ऊर्जा, एवं पवित्रता को बेखर रही थी iसंगठन का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों का सम्मान सहयोग एवं प्रेम प्रदान करना है इसके अतिरिक्त समाज को नशे से दूर रखना भी है इस उपलब्धि में उपरोक्त सभी महिलाओं को दिल्ली नेशनल अवार्ड 2026 में अपनी सुंदर पहचान बना कर आई है समाज द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की जाती है जो पूरे क्षेत्र में गौरव का विषय हैl













