मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: हरिद्वार-लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ का जुर्माना

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: हरिद्वार-लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ का जुर्माना

उत्तराखंड में खनन माफियाओं में हड़कंप: लक्सर में 14 क्रेशरों का ‘ई-रवाना’ पोर्टल सस्पेंड, भारी अनियमितता पर बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार, 17 मार्च 2026:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया गया है। तहसील लक्सर और जिला हरिद्वार क्षेत्र में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के प्रवर्तन दल ने एक साथ छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को मौके पर सीज कर दिया।

अनियमितताये पाये जाने पर इन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदण्ड (जुर्माना) लगाया गया है।

सभी संबंधित क्रेशरों का ‘ई-रवाना’ पोर्टल तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, जिससे इनका व्यापारिक संचालन रुक गया है।

हरिद्वार का बाडीटीप और लक्सर के फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुजरा, नेहन्दपुर व झीवरहेडी क्षेत्र।

यह कार्यवाही MMDR एक्ट 1957 और उत्तराखंड खनिज नियमावली 2021 के तहत की गई है।
उच्च स्तरीय टीम ने संभाली कमान: निदेशक (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय) की अध्यक्षता में गठित इस प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी और जिला खान अधिकारी सहित पूरी तकनीकी टीम (सर्वेक्षक व मानचित्रकार) शामिल रही, जिन्होंने मौके पर पैमाइश कर अवैध भंडारण की पुष्टि की।

मुख्यमंत्री की इस कार्यवाही ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें