उदयवीर सिंह राजा बने, उत्तराखंड प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल संगठन विस्तार को लेकर बैठक आहूत
हरिद्वार। राजनीतिक सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय लोक दल की ओर से संगठन का विस्तार करते हुए उदयवीर सिंह राजा को उत्तराखंड प्रदेश का अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
गौरतलब है कि मंगलवार, 17 फरवरी को स्थानीय होटल में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक बुलाई गई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी एससी-एसटी प्रभुद्ध कुमार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा चौधरी चरणसिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। इसके पूर्व कार्यकताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी-एसटी प्रकोष्ठ ओ. पी. सागर का जोशीला स्वागत किया गया।ओपी सागर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सामाजिक न्याय, किसान सम्मान और सर्वसमाज की भागीदारी ही पार्टी की असली ताकत है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किए बिना राजनीतिक परिवर्तन संभव नहीं। हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी और गांव-गांव, वार्ड-वार्ड रालोद की विचारधारा पहुंचाई जाएगी।
बैठक में मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है और उत्तराखंड सहित पूरे देश में संगठनात्मक मजबूती ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रालोद स्थानीय राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर प्रबुद्ध कुमार जी राष्ट्रीय सचिव श्री ओपी सागर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष SC/ST
श्री गौतम कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, श्री राजेन्द्र पन्त जी प्रदेश अध्यक्ष, श्री अशोक चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री निशांत चौधरी प्रदेश मीडिया प्रभारी, श्री हरमीत जी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री उदयवीर चहल प्रदेश महासचिव, श्री प्रमोद डोभाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, पप्पू मेजर सिंह प्रदेश महासचिव, श्रीमती आरती जायसवाल प्रदेश सचिव, श्री आशीष उनियाल प्रदेश सचिव, श्री सिद्धान्त चौधरी प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, उदयवीर सिंह राजा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष SC/ST प्रकोष्ठ, श्री सुरेशपाल वार्ड अध्यक्ष, श्री राजीवकुमार जिलाध्यक्ष हरिद्वार, विपिन चौधरी जिला उपाध्यक्ष, ओमवेश त्यागी, बबलू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।













