महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया

हरिद्वार, 15 फरवरी। हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्तिथ शनिदेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सेवा भाव से व्यवस्था संभाली है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, संयम और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा। और समाज सेवा ही सच्ची पत्रकारिता की पहचान है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

महामंत्री मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि प्रेस क्लब निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और समाज के बीच रहकर ही उसकी पीड़ा और आवश्यकताओं को समझा जा सकता है। राष्ट्रीय सचिव नौशाद अली ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बिजेंद्र शीर्षवाल ने कहा कि प्रेस क्लब का उद्देश्य सकारात्मक पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है। भंडारे के सफल आयोजन में प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन शिवभक्ति के जयघोष और प्रसाद वितरण के साथ हुआ है।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें