पूर्व मंत्री करतार सिंह भडाना ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 123 वी जयंती
आज गुरुकुल नारसन के राजा महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री करतार सिंह भडाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जीवन गाथाओं पर प्रकाश डाला गया
पूर्व मंत्री चौधरी करतार सिंह भडाना ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता थे और किसने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया था उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का आगाज़ दुबारा होगा ¡
करतार सिंह भडाना ने बताया कि आज स्कूल के बच्चों विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए गर्म स्वेटर की व्यवस्था भी मेरे द्वारा की गई है और लगातार वह क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं समझकर उनका समाधान करने का लगातार प्रयास कर रहे है.













