थाना प्रभारी राजकुमार चौहान की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की

बस चालक की झूठी लूट की साजिश महज चंद घंटों में हुई बेनकाब – पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

नागल थाना क्षेत्र में रविवार शाम को सामने आई कथित लूट की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया – जांच में खुलासा हुआ कि लूट की पूरी कहानी बस चालक ने ही रचि थी – और बुकिंग के पैसे हड़पने के चक्कर में आरोपी सरबजीत सिंह ने मनगढ़ंत कहानी रची – जो सख्त पूछताछ में टूट गई – घटना मीरपुर मोहनपुर निवासी नवीन वाल्मीकि की 6 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुई शादी से जुड़ी है – रविवार को ससुराल पक्ष ने विवाहिता को विदा कर बस से गांव पहुंचाया – चंडीगढ़ निवासी चालक सरबजीत सिंह ने शाम करीब 5 बजे गांव की बस्ती से बाहर लघुशंका का बहाना बनाया और उसके बाद खुद पर लूट होने की झूठी सूचना फैला दी जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई – थाना प्रभारी राजकुमार चौहान की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की – संदिग्ध परिस्थितियों को भांपते हुए सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया – उसने कबूल किया कि बस मालिक सगीर अहमद को बुकिंग का पैसा न देकर खुद हड़पने के लिए यह साजिश रची – आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है और मात्र एक माह पहले इस बस पर चालक बना था – आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गाड़ी की चाबी, एक मोबाइल फोन और 14,100 रुपये नकद बरामद कर लिए – शेष 7,000 रुपये उसने फोन-पे से एक साथी को ट्रांसफर कर दिए थे – बस मालिक की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया – पुलिस की सतर्कता से क्षेत्रवासियों में राहत की लहर दौड़ गई!!

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें