किसानों की विभिन्न समस्याएं शासन प्रशासन के समक्ष रखीं

*किसानों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं से पुलिस क्षेत्राधिकारी और एसडीएम नजीबाबाद को अवगत कराया ।*
आज दिनांक 12.12.2025 को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद पहुंचे और पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय और उप जिलाधिकारी महोदय नजीबाबाद को एक ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख समस्याओं और मांगों से अवगत कराया ।
जिलाध्यक्ष चौ वीर सिंह सहरावत ने बताया कि आज किसानों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं और मांगों को लेकर नजीबाबाद पहुंचे और किसानों की विभिन्न समस्याएं शासन प्रशासन के समक्ष रखीं।
और सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक मांग पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग उठायी।
ज्ञापन में मुख्य मांगे –
1➡️ उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में गन्ना तौलने वाले लड़के अपने आप को जम्मू-कश्मीर के निवासी बताते हैं । और आये दिन किसानों से अभद्रता करते हैं ।पता करने पर ज्ञात हुआ कि जम्मू-कश्मीर के लडकों का शुगर मिल द्वारा कोई पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया है और ना ही इनके पास गन्ना तुलाई का लाइसेंस हैं। अगर इनके द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जाता है तो ये जिम्मेदारी किसकी है। ऐसे में जांच कराकर उचित कार्यवाही करें।
2➡️ शुगर मिलों द्वारा क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलाई के लिए लगायें गयें ट्रांसपोर्ट दिन रात ओवरलोड गन्ना लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं ऐसे में आये दिन सड़कों पर हादसे होते रहते हैं ऐसे ओवरलोड वाहनों और शुगर मिलों पर कार्रवाही करें ।
3➡️ किसी भी शुगर मिल गेट और उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए टीम गठित करके छापेमारी द्वारा घटतौली पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
4➡️ उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में किसानों के पीने योग्य पानी भी नहीं है । पानी के लिए लगे हैंडपंप से दूषित जल आता है ऐसे में किसानों के बीमार पड़ने की शिकायत आ रही है जांच कराकर उचित कार्यवाही करें। आदि अन्य प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग उठायी।
अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन के बैनर तले एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
मुख्य रूप जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, मंडल प्रभारी जग्गन अली, चौ. देवेंद्र सिंह, चौ. भूपेंद्र सिंह, प्रदीप राणा, सरदार जरनैल सिंह, अजयपाल सिंह, सुखवीर सिंह, नीटू राणा, लक्ष्मण सिंह, मूला सिंह, मास्टर मुनेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रितम सिंह, फुरकान अली, शहाबुद्दीन अहमद, मुव्वशीर वेग, अकरम अली, शहजाद अली, नईम मुंशी, हाजी यामीन सिद्दीकी, परवेंद्र मलिक, दयाराम सिंह, चौ. जोगेंद्र सिंह, डाॅ. जयप्रकाश सिंह, मनोज कुमार, जय सिंह, जाहिद अली, लक्की, बिट्टू, टीकम सिंह महिला जिलाध्यक्ष मोनिका चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
*भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिंदाबाद*

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें