झबरेड़ा में खुला विदेश यात्रा और वीज़ा सेवाओं का पहला आधुनिक ऑफिस — ‘The Visa Destination’, अब विदेश जाना हुआ और भी आसान!
झबरेड़ा (रुड़की/हरिद्वार):
क्षेत्र के युवाओं और विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब विदेश जाने के सपने को पूरा करने के लिए बड़े शहरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि झबरेड़ा में ‘The Visa Destination’ नाम से विदेश यात्रा और वीज़ा सेवा का एक नया और आधुनिक ऑफिस शुरू हो गया है। यह इस क्षेत्र का पहला ऐसा ऑफिस है, जो एक ही छत के नीचे सभी देशों की वीज़ा और यात्रा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
इस नए ऑफिस का शुभारंभ चौधरी कुलवीर जी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

‘The Visa Destination’ के संचालको ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनके पास लगभग सभी प्रमुख देशों के वीज़ा की सुविधा उपलब्ध है। इसमें मुख्य रूप से: यूरोप (Europe), यूके (UK), सिंगापुर, रूस (Russia) आदि देशों के वीज़ा शामिल हैं।
स्टडी वीज़ा (Study Visa), वर्क परमिट (Work Permit) और टूरिस्ट वीज़ा (Tourist Visa) की संपूर्ण एवं भरोसेमंद सेवाएं दी जा रही हैं।
इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई, विदेश में नौकरी या घूमने जाने के लिए आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया में पूरी सहायता प्रदान की जाती है।
ऑफिस का पता (Address): इकबालपुर रोड, पेट्रोल पंप के नजदीक, बिग बाजार मार्केट, झबरेड़ा।
क्षेत्र के युवाओं ने इस ऑफिस के खुलने पर खुशी जताई है, क्योंकि अब स्थानीय स्तर पर ही सही मार्गदर्शन और पारदर्शी तरीके से वीज़ा संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।












